बापुनंदन मिश्रा
सोमवार को रवि योग व अन्य शुभ योग बन रहे हैं। इन्हीं शुभ संयोगों में सोमवार को फाल्गुन मास की चतुर्दशी युक्त पूर्णिमा में होलिका दहन होगा।
होलिका दहन फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा में भद्रा रहित करना शास्त्र सम्मत माना गया है। उनके अनुसार आज होलिका दहन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त प्रदोष युक्त गोधूलि बेला में सायं 6.26 बजे से 6.38 बजे तक रहेगा। यद्यपि शाम को प्रदोष काल में भी होलिका दहन कर सकेंगे। प्रदोष काल का समय सायं 6.26 बजे से रात्रि 8.55 बजे तक रहेगा।
यदि पूर्णिमा की बात करें तो आज सायं 4.18 बजे से पूर्णिमा आरंभ होगी जो मंगलवार को सायं 6.10 बजे समाप्त होगी। यही कारण है कि होलिका दहन सोमवार को ही किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर राज्य जहां सूर्यास्त सायं 6.10 बजे पहले ही हो जाता है, वहां पर होलिका दहन मंगलवार को होगा जबकि धुलंडी का पर्व 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…