समीर मिश्रा
डेस्क: औरैया जिले में अछल्दा कोतवाली क्षेत्र के बैसोली अड्डा के पास रेलवे ट्रैक पर उस समय हडकंप मच गया जब एक किशोरों ने ट्रेन से कटकर जान दे दिया। किशोरी के जान देने की सुचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहीर दी है। इसमें किशोरी और युवक के बीच दोस्ती होने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
इधर घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के भाई रमन ने बताया कि उसकी बहन के अखिलेश नाम के युवक से दोस्ती चल रही थी। गुरुवार दोपहर दोनों स्टेशन आए। आरोप लगाया है कि अखिलेश के उत्पीड़न से परेशान होकर बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वही किशोरी के ट्रेन से कटने के मामले में घटना स्थल पर कई तरह की चर्चाएं होती रही। कुछ लोगों ने यहां तक आरोप लगाए कि स्टेशन पर किशोरी व युवक के साथ होने पर कुछ सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़ा था। जिसके बाद किशोरी को छोड़ दिया, मगर उसके साथ आए युवक को नहीं छोड़ा। इस पर युवती ने नाराज होकर ऐसा कदम उठाया है।
हालांकि इस आरोप को लेकर रेलवे सुरक्षा अधिकारी गलत बताते रहे। परिजनों ने तहरीर में युवक पर ही उकसाने का आरोप लगाया है। यह चर्चा भी रही कि परिजनों पर दबाव डलवा कर तहरीर बदलवाई गई है। वही आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…