मो0 कुमेल
डेस्क: पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव देख कर गाँव में हडकंप मच गया। मामला कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ किशोरी खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। बताते चले कि किशोरी बुधवार को घर से निकली थी। शाम तक नहीं आने से परिजन परेशान थे। तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अगले दिन गुरुवार की दोपहर उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आंशका जताते हुए आरोप लगाया। किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद में गांव के ही रहने वाले पवन कुमार (30) के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है।
कोतवाल डॉ. महेश वीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…