फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शहर के भुइयां माता मंदिर में गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन के तत्वावधान में देवी जागरण का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा ने पर्यटन सूचना अधिकारी सुचित्त कुमार चौधरी के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर किया।
इसके पश्चात देवी जागरण का शुरुआत मंदिर के पुरोहित ने देवी अराधना से की। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उप्र व संस्कृति विभाग उप्र में पंजीकृत प्रयास सांस्कृतिक दल के देवीजागरण प्रकल्प “आर्केस्ट्रा एंड जागरण ग्रुप” संचालक आनंद अग्निहोत्री के निर्देशन व संचालन में संस्था के कलाकार उदयभानु गुप्ता, गोविंद दीक्षित, सोनू शुक्ला, करूणा जोशी, नितिन बाजपेई, मनोज जायसवाल, विनोद जायसवाल सहित झांकी/अभिनय कलाकार अन्नू महाकाली, आदर्श दीक्षित, वाशु,बिट्टू बाजपेई, अभिषेक, विजय, अंशिका, मानवी आदि कलाकारों ने “भुइयां माता मंदिर” में देवी जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
गायक सोनू शुक्ला ने मैया का चोला है रंगला, …मां के दरबार चलो….माता प्रकट हो दूर संकट हो…..गायिका करुणा जोशी की प्रस्तुतियाँ.. ओ मा तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है…. तोहे मा का दर्श कराय दूँगी मेरो छोटो सो लांगुरिया….मा मुरादें पूरी कर दे हलवा बांटूंगी। गायक उदय भानु की प्रस्तुतिया….लाल चुनरिया ओढ़ के मैया आती पहाड़ो से….मैया को मनाने मै भी आया…..चलो बुलावा आया है …. ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोहा। देवी जागरण के दौरान सांस्कृतिक दल द्वारा सजीव झांकी कि प्रस्तुतिया…मा दुर्गाआवाहन, महाकाली लीला, शिव पार्वती लीला, शिव तांडव ने भी सभी को भक्ति से सराबोर करते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया।
बताते चले कि प्रशासन द्वारा चिन्हित मंदिरों के साथ-साथ विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर भी अधिकारी कर्मचारियो ने देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के साथ पूजन अर्चन किया। अफसरों ने जनपद की खुशहाली, सुख समृद्धि के लिए कामना की। सांस्कृतिक दलों ने ढोलक की थाप पर भजन कीर्तन प्रस्तुत करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन मंडलियों ने दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन भी किया अधिकारी, कर्मचारी, श्रद्धालुओं के साथ मंदिरों में भक्ति से सराबोर नजर आए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…