फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): वेदों में शिक्षक का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर है। शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच एक अनूठा रिश्ता बन जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा जनपद खीरी के ब्लॉक फूलबेहड़ की प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर में देखने को मिला।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्वेता पुरवार ने कहा कि यह पल बहुत भावुक करने वाला होता है। जब हम अपने विद्यालय के नौनिहालों को विदा करते है, जिन्होंने एक लंबा समय हमारे साथ बिताया है। लेकिन साथ ही हमें खुशी भी होती है कि यह बच्चे एक-एक पायदान पार करते हुए अपने उज्जवल भविष्य और उन्नति के लिए आज आप सभी आगे का सफर तय कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को सफलता, उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि सभी बच्चे अनुशासन में रहते हुए लगातार उन्नति करेंगे तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान सुरसुता देवी ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…