फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): खीरी में संभावित बाढ़, सूखा एवं हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अफसरों के साथ गुरुवार की देर शाम सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में बैठक ली। बैठक के दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से सम्बन्धित अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना बना ले। जिससे संभावित बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कार्ययोजना को अन्तिम रूप दिया जाए।
बैठक के दौरान एडीएम को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के दौरान राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कारगर एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। बाढ़ राहत सामग्री का समय से टेंडर कर लिया जाए। बाढ़ के दौरान प्रभावित क्षेत्रों स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए जलनिगम, बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के लिए स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हेतु डीपीआरओ, बाढ़ से पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण तथा उपचार हेतु स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन तथा दौरान-ए-बाढ़ पशुओं के लिए चारा-भूसा की उपलब्धता हेतु सीवीओ को प्रभावी कार्ययोजना तैयार किये जाने के निर्देश दिए।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बाढ़ से पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के उपचार, टीकाकरण, फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव, बाढ़ के दौरान, बाढ़ के उपरान्त संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं, एण्टी स्नेकवेनम तथा अन्य लॉजिस्टिक हेतु समय से कार्ययोजना तैयार के लिए सीएमओ को निर्देशित किया। बैठक में संभावित सूखा एवं हीटवेव से निपटने के लिए तैयारियों पर भी गहन मंथन हुआ, डीएम ने कहा कि हीट वेव की कार्ययोजना 15 अप्रैल तक अवश्य तैयार कर ली जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को उनके उत्तरदायित्व समझाएं, जरूरी निर्देश दिए। समस्त संबंधित अधिकारियों द्वारा हीटवेव योजना का अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाए।
बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी उप जिलाधिकारी,तहसीलदार, नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी, डीपीआरओ सौम्यसील सिंह, सीवीओ डॉ सोमदेव सिंह, सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…