फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उप्र के तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में “एक जनपद एक उत्पाद” (गुड़ उत्पादन) में दक्षता, कौशल विकास के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षित लाभार्थियों का टूलकिट वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि यूपी के प्रत्येक जिले की विशिष्ट शिल्प कलाओं एवं उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “एक जनपद एक उत्पाद” योजना संचालित है, जो प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आज पूरी सरकार हुनरमंदो के द्वार पर खड़ी है। सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप स्कीम “एक जनपद एक उत्पाद” के तहत जनपदो की हस्तकला, हस्तशिल्प एवं विशिष्ट हुनर को सुरक्षित एवं विकसित किया जा रहा है।
डीएम ने ओडीओपी योजना के जरिए उन्नत टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्राप्त टूलकिट का सदुपयोग कर लाभार्थी अपनी आजीविका को पंख लगाएं। कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…