ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक नेपाली महिला के आत्महत्या करने की सुचना प्राप्त हुई. हैरान कर देने वाला यह मामला मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति परिसर का है जहाँ सोमवार को नेपाली महिला ने आत्महत्या कर ली। नेपाली महिला का शव बाथरूम में लगे शॉवर में तौलिया के बने फंदे से लटका मिला। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि सोमवार सुबह वह पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के बाद परिसर में ही बैठकर चाय-नाश्ता कीं। उसके कुछ देर बाद अपने कमरे में चली गईं। करीब एक घंटे बाद किसी काम से परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि बाथरूम का दरवाजा खुला है। जबकि, लक्ष्मी बाथरूम में ही शॉवर से लटकी हुई हैं। फंदे पर लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो मंदिर परिसर में मौजूद लोग वहां पहुंच गए थे। लक्ष्मी के साथ आए परिजनों ने बताया कि नेपाल के कई लोग आरोग्य मंदिर में प्राकृतिक इलाज से ठीक हो गए हैं। उन्हीं लोगों के बताने पर महिला ऑस्ट्रेलिया से भैरहवा एयरपोर्ट आईं और फिर सीधे गोरखपुर आरोग्य मंदिर में आकर इलाज करा रही थीं। आरोग्य मंदिर निदेशक विमल मोदी ने कहा कि दस दिन पहले आरोग्य मंदिर में वह इलाज के लिए आई थीं। वह अवसाद में थीं और खुदकुशी कर ली हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…