मो0 सलीम
वाराणसी: दो दिन से मौसम में कुछ इस तरह बदलाव हुआ कि ठण्ड हवाओ से सिहरन महसूस होने लगा। रात और सुबह में काफी ठण्ड का अहसास हो रहा है वही दिन में धुप निअक्लने पर गर्मी का अहसास भी होने लगा है। बताते चले कि पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बढ़ने की वजह से मौसम तेजी से बदला है। मौसम का मिजाज़ रविवार रात से ही बदला है रविवार रात करीब 9:30 बजे शुरू आंधी, मूसलाधार बारिश पूरी रात रुक-रुक कर होती रही। भारी बारिश से सडको एवं गलियों में जलजमाव भी हुआ। सोमवार को सुबह और दिन में भी बूंदाबांदी हुई।
कई भठ्ठों में पानी घुसने से जिमनी में लगी आग बुझ गई। जिससे ईंट की ठीक से पक नहीं पाए। इससे भठ्ठा संचालकों को बड़ा नुकसान हुआ है। नुकसान की क्षतिपूर्ति, जीएसटी में छूट और कोयला कम कीमत पर उपलब्ध कराने की मांग राज्य और केंद्र सरकारों से की गई है। वही जिले में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान उठाने वाले किसान की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क कर किसान अपनी बर्बाद फसलों की सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के उप-जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को फसल नुकसान के आंकलन के लिए कहा है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002660700 एवं 18008896868 या अपने तहसील कार्यालय में संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी 9454417650 वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी राजातालाब, 9454417037, उप जिलाधिकारी पिंडरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार राजातालाब 9454417044, तहसीलदार पिंडरा 9454417043, जिला कृषि अधिकारी 7800205570 और आपदा विशेषज्ञ के 9140037137 नंबर पर भी फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं। इसके बाद किसानों को फसल क्षति राज्य आपदा मोचक निधि के नियमों के आधार पर आंकलन के बाद सहायता प्रदान की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…