फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): कल सुबह11 बजे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश कुमार साहा ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। डीएम-एसपी ने सभी बैरकों में प्रवेश करके गहनता के साथ जांच-पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिला। डीएम ने मुकम्मल साफ-सफाई के साथ ही सभी बैरकों में सतत निगरानी का भी निर्देश दिया।
डीएम एसपी ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेलर पंकज सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अजय कुमार सिंह, राजेंद्र कुमारी, चिकित्सक डॉ. सुनील मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…