Crime

पति को उतारा मौत के घाट फिर गले में फंदा डाल खुद चढ़ी पेड़ पर और बोली अब खुद भी जान दे दूंगी, जाने क्या है पूरा मामला

ईदुल अमीन

डेस्क: पहले पति को मौत के घाट उतारा और फिर पेड़ पर चढ़ कर कहने लगी कि अब खुद की भी जान दे दूंगी. मामला सोनभद्र में थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव का है जहाँ बुधवार की रात पत्नी ने अपने पति की धारदार कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गई थी। फरार होने के बाद आज शुक्रवार की सुबह महिला अपने गले में नायलॉन की रस्सी बांधकर घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले के किनारे एक कहुआ के पेड़ पर करीब 50 फीट ऊपर चढ़ गई।

जब लोग सुबह नाले के तरफ गये तो महिला को पेड़ पर देखकर हल्ला मचाया। शोर सुनकर आस पास के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने महिला को पेड़ से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नीचे नहीं उतरी। उसका कहना था कि “मैंने पति को मार दिया, अब खुद भी जान दे दूंगी।“ ग्रामीणों ने इसकी सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक आर एस शर्मा, हेड कांस्टेबल भरत यादव भईया लाल, महिला कांस्टेबल रंजना सभी लोग मौके पर पहुंच गये।

पेड़ पर चढ़ी महिला सोनामती को नीचे उतरने को कहा गया लेकिन वह बोली मुझे अब बच्चों तथा किसी से कोई मतलब नही है, मै फांसी लगाकर जान दे दूंगी। पेड़ की ऊंचाई बहुत होने की वजह से उपर चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। किसी प्रकार से महिला को बहला फुसलाया गया तो 20 फीट तक नीचे आई। फिर वह ऊपर चढ़ने लगी। इतने में भरत और भईया दिवान तथा गांव का पूरन पेड़ पर चढकर महिला को पकड़ लिया और उसके गले से रस्सी को निकाल कर नीचे उतारा। दोनों हेड कांस्टेबल की हिम्मत ने महिला को खुदकुशी करने से बचा लिया।

महिला ने कहा कि गांव के कुछ लोग मेरे पति जय प्रकाश को शराब पिला कर मुझे प्रताड़ित करवाते थे। इसके वजह से मैंने पति की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि महिला के निशान देही पर धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts