अनिल कुमार
झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। वही कुछ लोगो का कहना था कि रिश्ते के दोनो भाई बहन थे और दोनो ने पहले ही मंदिर में शादी कर लिया था। अब जब परिजनों को बतायां तो दोनो पर अलग होने का दबाव परिजन डाल रहे थे।
दरअसल, ललन बैठा और खुशबू कुमारी के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में भाई बहन है। इसलिए परिजनों ने दोनों की शादी से खिलाफ थे और परिवार वालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, लेकिन सारी मर्यादा भुलते हुए दोनों शादी करने की जिद पर अड़े हुए थे। जिसके बाद दोनों ने रेलवे ट्रेक पर जाकर मौत को गले लगा लिए।
परिजनों ने बताया कि नंदलाल की शादी तय हो चुकी थी। हालांकि, नंदलाल शादी के लिए तैयार नहीं था। वह खुशबू से ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर नंदलाल का अपने बड़े भाई से विवाद भी हुआ था। उसने धमकी भी दी थी कि ट्रेन से कटकर जान दे देगा। वहीं युवती के परिजनों का भी कहना है कि लड़की काफी गुमसुम थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की तफ्शीश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…