फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय की ओर से आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के छह दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को राजकीय आईटीआई राजापुर में समापन हुआ। यह प्रशिक्षण उप्र इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एवं शोध संस्थान द्वारा द्वारा प्रदान किया गया। समापन समारोह में विधायक योगेश वर्मा, यूपी-आईडीआर चेयरमैन शिप्रा शुक्ला, सीडीओ अनिल सिंह ने उपायुक्त संजय सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई वाईडी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए।
समापन समारोह में यूपी-आईडीआर चेयरमैन शिप्रा शुक्ला ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़कर युवक-युवती हुनरमंद बनने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़े। परंपरागत हस्तशिल्पियों, कारीगरों को सम्मान देने, उनको स्वावलंबी बनाने और आत्मनिर्भर बनाने का सिलसिला चल रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओ की स्थिति में भी सुधार आ रहा है। देश की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जा रहा है।
उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत उप्र इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन एवं शोध संस्थान के योग्य प्रशिक्षकों द्वारा दर्जी, लोहार, नाई, बढ़ई, हलवाई, राजमिस्त्री, कुम्हार आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे प्रशिक्षणार्थियों का कौशल वृद्धि हुई है। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रशिक्षण में 500 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अगर किसी को ऋण की आवश्यकता होगी, तो उसे ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…