फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): महिला कल्याण विभाग के तहत “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत डीएम के निर्देश, डीपीओ संजय निगम के मार्गदर्शन में जिला महिला अस्पताल सहित निजी चिकित्सालय मे उत्साह, उल्लास, उमंग से कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नवजात कन्याओं को प्रमाणपत्र व तोहफे दिए गए।
कन्या जन्मोत्सव के दौरान चिकित्सालयों में नवजात कन्याओं के अभिभावकों को कन्या गौरव प्रमाणपत्र दिए गए। जिला समन्वयक निक्की गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से बेटी के जन्म पर दो हजार रुपए प्रदान जा रहे है। यह एक जन जागरुकता का विषय है, ताकि हर कन्या के जन्म को एक उत्सव के रूप मे मनाए। उन्हें हर प्रकार की सुविधा मिले। उन्हें एक अच्छा माहौल मिले, इस के लिए शासन प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर है।
वही गत दिवस को भी जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सात नव जन्मी कन्याओं को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ0 लिली सिंह ने बेबी किट और बधाई पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसीएमओ डा0 वीसी पंत, अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय डा0 ज्योति मल्होत्रा, एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…