फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शुक्रवार को खीरी संसदीय क्षेत्र में तय शेड्यूल के अनुसार ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रमियाबेहड़ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमृत स्टेडियम रामनगर बगहा में “सांसद खेल स्पर्धा” का आयोजन हुआ, जिसमें एथलेटिक्स 100 मी0 400 मी01500 मी0, ऊँची कूद, गोला फेंक, कबड्डी, वॉलीबॉल (पुरुष) जैसी विभिन्न विधाओ में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कहा कि आज के परिवेश में खेल व शिक्षा दोनो ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है, खेलो में प्रतिभाग करने से खेल भावना को बढ़ावा मिलता है, साथ ही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होती है। सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओ ने अपनी चमक बिखेरी है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाईल पर ज्यादा समय देने की वजह से बच्चों की शारीरिक क्षमता और विकास दोनों प्रभावित हुए है ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं बच्चो के सर्वांगीण विकास में काफी सहायक साबित हो रही है। जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहे। इससे खेल प्रतिभाओं में निखार आता है। उनका मनोबल मजबूत होता है। कार्यक्रम में बीडीओ रमियाबेहड़ प्रीति तिवारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में प्रधान, सचिव, लेखपाल मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…