Accident

हमीरपुर: मिट्टी के ढेर से टकराकर गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रेहान अहमद

डेस्क: मिट्टी के ढेर से टकराकर असंतुलित हुए बाइक से गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले में राठ-उरई मार्ग पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था जिससे बाइक सवार युवक की टकराकर मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताते चले कि बैरियर के उद्देश्य से सार्वजनिक निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने मिट्टी डाली थी। घटना से लोगों में आक्रोश है। महिपाल ने बताया कि उनका पुत्र रमेश शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे राठ से चिकासी आ रहा था। चुरहा गांव के पास भवानीदीन महाविद्यालय के सामने सड़क पर डाली गई मिट्टी से रमेश की बाइक टकरा गई।

इस हादसे से उसके सिर में चोट लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। रमेश गांव में परचून की दुकान रखे था। वह अपने पीछे पत्नी विनीता, पुत्र आकाश, अंशु छोड़ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

 

Banarasi

Recent Posts