हमीरपुर: मिट्टी के ढेर से टकराकर गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रेहान अहमद
डेस्क: मिट्टी के ढेर से टकराकर असंतुलित हुए बाइक से गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिले में राठ-उरई मार्ग पर मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ था जिससे बाइक सवार युवक की टकराकर मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

इस हादसे से उसके सिर में चोट लग गई थी जिससे उसकी मौत हो गई। रमेश गांव में परचून की दुकान रखे था। वह अपने पीछे पत्नी विनीता, पुत्र आकाश, अंशु छोड़ गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।











