Entertainment

हैदराबाद में हो रही फिल्म शुटिंग के दौरान घायल हुए महानायक अमिताभ बच्चन, डॉक्टर ने आराम करने की दिया सलाह

ईदुल अमीन

डेस्क: बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी। महानायक अभिताभ बच्चन के फैंस के लिए यह बेहद बुरी खबर है। बताते चले कि यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म “प्रोजेक्ट के” लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। वही हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट को परफॉर्म करते हुए अमिताभ बच्चन घायल हो गए। उन्हें रिब कार्टिलेज पॉप हो गया और दाहिनी रिब केज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद डायरेक्ट शूटिंग कैंसिल कर दी। टीम के लोग उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर से सलाह ली और सीटी स्कैन कराया और अब वो घर वापस आ गए।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘सांस लेने और हिलने-डुलने में दर्द हो रहा है। इसलिए फिलहाल काम स्थगित कर दिया गया है।’ अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह मोबाइल पर उपलब्ध रहेंगे लेकिन ज्यादातर बेड रेस्ट पर हैं।

Banarasi

Recent Posts