Others States

नाबालिग और शातिर दिमाग: यूट्यूब वीडियो देख घर पर दिया किशोरी ने बच्ची को जन्म, फिर उसका गला दबा कर मार डाला

शाहीन बनारसी (इनपुट: सायरा शेख)

महाराष्ट्र नागपुर शहर में कथित यौन शोषण की शिकार 15 वर्षीय एक लड़की ने यूट्यूब वीडियो देखने के बाद अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का एक ऐसे व्यक्ति द्वारा यौन शोषण किया गया, जिससे सोशल मीडिया के जरिये उसकी जान-पहचान हुई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छिपाई कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

मामला अंबाझरी इलाके का है, जहा की रहने वाली लड़की को गोपनीयता बनाए रखने के लिए घर पर प्रसव का विचार आया और वह यूट्यूब वीडियो देखने लगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 2 मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया।

जब उसकी मां घर लौटी तो उसने लड़की से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts