तारिक खान
डेस्क: संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 20 मार्च को वो दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे। धरने में 32 किसान संगठन शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भले ही दिल्ली में एक दिन के प्रदर्शन का एलान किया गया हो, लेकिन किसानों से कहा गया है कि वो लंबे धरने की तैयारी के साथ दिल्ली आएं। मोर्चे का कहना है कि सरकार ने अगर मांग पूरी नहीं की, तो ये धरना स्थायी रूप से भी शुरू किया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि दिल्ली की सीमाएं फिर से बंद हो सकती हैं।
इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में 13 मार्च को ज़िला स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। छिटपुट, कई जिलों में, मुख्यालयों के सामने प्रदर्शन किया, पुतले फूंके। किसान मंच के नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार उन नेताओं के ख़िलाफ़ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, उनके घरों पर छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने 21 फरवरी को अपनी राज्यव्यापी छापेमारी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अजमेर सिंह लाखोवाल के कई परिसरों पर छापा मारा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…