आफताब फारुकी
मुंबई : अपनी मांगों को लेकर मुंबई की ओर पैदल मार्च पर निकले महाराष्ट्र के किसानों को वासिंद में हुई अप्रत्याशित बारिश ने बेशक कुछ आराम दिया है लेकिन इन्हें शायद ही आज की रात नींद नसीब नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण रहा कि जहां ये रुके हैं वह मैदान गीला और कीचड़ भरा हो गया है। ठाणे के वासिंद में सड़क के किनारे के दृश्यों में किसानों को भारी बारिश के बीच कारों और ट्रकों में लगी प्लास्टिक की शीट्स के नीचे छिपते हुए देखा गया।
जारों किसानों और आदिवासियों के मुंबई की ओर मार्च करने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही और सरकार इस मुद्दे पर बयान देगी। चार दिन पहले नासिक जिले से शुरू हुआ मार्च मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में प्रवेश कर चुका है। सीएम एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘विस्तृत चर्चा हुई और यह सकारात्मक रही। विधायिका में (शुक्रवार को) इस पर बयान दिया जाएगा।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…