आदिल अहमद
कानपुर: रील बनाने में एक नही तीन तीन जाने चली गई। बाप ने बेटी और उसकी माँ की गोली मार कर हत्या कर दिया और खुद फिर आत्महत्या कर डाला। मामला चित्रकूट का है जहा यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना में एक बाप ने रील पर अपनी बेटी के अफेयर को देख लिया और वह रील ही तीन मौतों का सबब बन गई। पिता ने अपनी बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही खुद भी पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया।
नंद किशोर ने जानकारी होते ही अपनी बेटी को पहले समझाने की कोशिश किया। फिर उसके बाद अभी हाल ही में उसने खुशी को डांट भी लगाई थी। जिसके बाद खुशी ने शनिवार को चूहा मारने वाला जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसको तत्काल मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद उसको बचा लिया। बेटी प्रेमी से अलग होने को तैयार नहीं थी इस घटना के बाद खुशी को मां और पिता ने उसे दोबारा काफी समझाया। रविवार को सब ठीक रहा। फिर अचानक ही खुशी ने हाथ में ब्लेड से अपने प्रेमी का नाम लिख दिया। सोमवार को सुबह नंदकिशोर ने जब यह देखा तो फिर उसने खुशी को पीटा। लेकिन, वह प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी।
आखिर नन्द किशोर का गुस्सा अपनी सभी सीमाओं को लांघ गया और उसने ऐसा कदम उठा लिया जो पुरे परिवार के नाश का कारण बन गया। गुस्से में आकर ने नन्द किशोर ने अपनी बेटी और पत्नी को गोली मार दिया। बताया जाता है कि नन्द किशोर सुबह से बंदूक लिए घर के पास टहल रहा था। खुशी अपनी मां सीमा के साथ कमरे में बैठी थी। गुस्से में आग बबूला नंदकिशोर बंदूक लेकर कमरे में घुस गया और गोलियां चला दी। हालांकि, गोलियों की आवाज सुनकर लोग भागे-भागे आए, तब तक देर हो चुकी थी।
नंदकिशोर ने बेटी और मां दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद वह बंदूक लेकर फरार हो गया था। पड़ोसी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि दोनों की मौत पहले ही हो गई थी। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…