आफताब फारुकी
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अलगाववादी विचारधारा के खालिस्तान समर्थको द्वारा भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर हमला करने का समाचार मीडिया रिपोर्ट में प्राप्त हो रहा है। यह हमला आज 20 मार्च को हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के समक्ष इस संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया है। इधर अमेरिकी सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों ने 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में भारत के झंडे का अपमान किया था। बता दें कि खालिस्तान समर्थकों ने उच्चायोग में लगे झंडे को उतारने की कोशिश की थी। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें आई थी। इसपर उच्चायोग के अधिकारियों ने बताया था कि उन्होंने कट्टरपंथियों को नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…