Crime

सोनभद्र: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकते मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव, मचा हड़कम्प

अजीत शर्मा

डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र में पेड़ से लटके प्रेमी जोड़ी के शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। मामला सोनभद्र जिले के सलखन गांव का है जहाँ आज गुरुवार की सुबह प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे पेड़ पर लटकते मिले। दोनों नाबालिग हैं। बताते चले कि मंदिर के सामने स्थित बबूल के पेड़ से उनके शव लटक रहे थे। दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। लड़की के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं।

घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चा है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की सुबह चोपन थाना इलाके के सलखन गांव स्थित शिवाला टोला में मंदिर की ओर गए लोगों ने पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव लटकते देखे तो सन्न रह गए। पेड़ से बंधी रस्सी पर दोनों के शव एक साथ लटक रहे थे। दोनों के मुंह आमने-सामने थे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्रेमी जोड़े की पहचान के बाद सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। वह बार-बार कह रहे थे, अगर उन्हें यह पता होता कि दोनों ऐसा कदम उठा लेंगे तो उससे पहले ही उनकी शादी कर देते। चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और छानबीन शुरू की। लड़की के सिर में गहरे जख्म भी मिले हैं, जिससे उसकी पिटाई की आशंका भी जताई जा रही है। लड़के की उम्र 17 और लड़की 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों अलग-अलग जाति के थे।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts