आफताब फारुकी
नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाला मामले में फंसे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उन्होंने जेल से ही देश के नाम एक पत्र लिखा है और शिक्षा और राजनीति पर अपनी बात रखी है। इस पत्र का शीर्षक उन्होंने शिक्षा, राजनीति और जेल दिया है। इस पत्र को सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि शिक्षा की राजनीति पर जेल की राजनीति कभी भारी नहीं पड़ सकती है।
सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि आखिर क्यों अब तक शिक्षा के लिए देश में काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अभी जेल में हूं तो इन सवालों के जवाब मिल रहे हैं। उनका कहना था कि जब राजनीति में सफलता जेल भेजने से मिल रही है तो फिर स्कूल चलाने की राजनीति ऐसे दल क्यों करेंगे। उन्होंने लिखा कि एक लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की गीत अच्छी नहीं लगी तो उन्हें नोटिस भेज दिया गया। कांग्रेस के प्रवक्ता ने मोदी के नाम का शब्द इधर से उधर कर दिया तो उन्हें फिल्मी अंदाज में दबोचा। केजरीवाल देश में एक विकल्प के तौर खड़े हैं इसलिए उनके दो मंत्री आज जेल में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…