शाहीन बनारसी
वाराणसी: पुरे मुल्क में आज इस्लाम के मुक़द्दस महीने रमजान का चाँद नज़र आते ही हर सु खुशियों की बहार दिखाई दे रही है। आज बाद नमाज़-ए-मगरिब लोगो की निगाहें चाँद की दीदार करने को आस्मां देखती दिखाई दी। चाँद का दीदार होते ही लोगो के चेहरे पर खुशियाँ दिखाई दी और एक दुसरे को चाँद मुबारक कहकर बधाई दिया।
चाँद नज़र आते ही मुक़द्दस रमजान का महीना शुरू हो गया है। सजी सवरी मस्जिदों के तरफ नमाजियों का हुजूम जाता हुआ दिखाई दे रहा है। शहर बनारस में मुक़द्दस रमजान के महीने की शुरुआत का पैगाम लेकर आया ये चाँद लोगो को अल्लाह के तरफ से बक्शी गई नेमतो का सदेश लेकर आती है। आज शहर बनारस में साफ़ साफ़ चाँद दिखाई दिया।
आज से ही ‘तरावीह’ के नमाज़ शुरू हो गई है। रोज़ रात बाद नमाज़-ए-इशा के बाद 20 रकआत तरावीह की नमाज़ मुस्लिम समुदाय पढता है। इस नमाज़ में पूरी कुरआन पढ़ी जाती है। देर रात तक इसके अदा किये जाने का सिलसिला चलता रहता है। मुस्लिम समुदाय के द्वारा मस्जिदों में यह नमाज़ अदा किया जाता है। रमजान की आमद के आहाट के साथ ही मस्जिदे सज सवर गई है और पोस्ट लिखे जाते वक्त नमाज़-ए-तरावीह शुरू हो गई है। हम अपने सभी सुधि पाठको को मुक़द्दस रमजान की बधाई देते है और उनसे दुआओं की तलब करते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…