मो0 चाँद ‘बाबु’
वाराणसी: वाराणसी नगर निगम संपूर्ण सफाई और एकदम उचित व्यवस्था का दावा लगातार करता रहता है। मगर हकीकत थोडा इसके अलग ही है कि नगर निगम के सीवर सफाई की स्थिति जग ज़ाहिर है। इलाके का सीवर अगर बहना शुरू कर दे तो उसकी सफाई के लिए या तो किसी प्राइवेट व्यक्ति से काम करवाने का खतरा मोल लिया जाए वरना विभागीय कर्मियों की जी-हुजूरी में कई दिन गुजारना पड़ता है।
इस सम्बन्ध में स्थानीय निवासी जावेद, फ़य्याज़, इरफ़ान और दिलशाद ने हमसे बात करते हुवे बताया कि भवन संख्या Ck 68/34 के ठीक सामने बहते इस सीवर के लिए हम लोगो ने विभाग को कई बार शिकायत दर्ज करवाया। बार बार स्थानीय कर्मियों से मिन्नतें करना पड़ता है। मगर इसकी सफाई की सुध विभाग को नही आई है। कल से शुरू हो रहे रमजान के मौके पर इसी गंदे पानी से होकर नमाजियों को आना जाना पड़ेगा। मगर किसी ने इसकी अभी तक सफाई करवा देने की नही सोची है। स्थानीय पार्षद मो0 सलीम के कार्यकाल खत्म होने के कारण कर्मचारी उनकी भी बातो को अनदेखा करते रहते है। फिर भी उनके द्वारा काम करवाया जाता है।
बहरहाल, हकीकत तो ये है कि नगर निगम के इस उदासीनता के कारण स्थनीय जनता ही नही बल्कि इलाके में आने वाले दूर दराज़ और अन्य मुहल्लों के ग्राहक भी इस बहते सीवर की समस्या से बुरी तरीके से परेशान है। अब देखना तो ये है कि आखिर विभागीय कर्मी और ज़िम्मेदार कब जागते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…