Others States

मध्य प्रदेश: हवस के भूखो ने किया गाय की बछिया के साथ रेप, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम को किया गिरफ्तार, दुसरे आरोपी देवेन्द्र की जारी है तलाश

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: हवस के भूख में इंसान कितना अँधा हो जाता है कि उसको नैतिक और अनैतिक का फर्क ही नही पता चल पाता है। ऐसे ही हवस के वहशी दरिंदो ने मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदाखुर्द में शर्मनाक घटना सामने आई जिसमे हवस के वहशी दरिन्दे ने एक गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म करने की शर्मनाक हतकत किया। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी शिवम सेन उर्फ़ शुभम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा देवेन्द्र अभी भी फरार बताया जा रहा है।

घटना के सम्बन्ध में मीडिया से बात करते हुवे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि हरदाखुर्द निवासी एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाया कि 22 वर्षीय शुभम उर्फ शिवम सेन पिता संतोष सेन के खिलाफ गाय की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पर कोतलावी थाना में धारा 377, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही दूसरे आरोपी देवेंद्र की तलाश जारी है।

इस सम्बन्ध में खबरिया साईट ‘लल्लूराम’ ने अपनी खबर में लिखा है कि थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि एक फरियादिया ने शुभम और देवेंद्र के खिलाफ गाय की बछिया के साथ गलत काम करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर धारा 377 का अपराध पंजीबद्ध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इस मामले में शुभम को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं एक आरोपी देवेंद्र की तलाश की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts