ए0 जावेद
वाराणसी: पुलिस विभाग में 41 साल से अधिक वक्त तक विभिन्न पदों पर रहते हुवे सेवा करने के उपरांत आज चौक थाने पर पोस्टेड एसआई राज किशोर यादव रिटायर्ड हुवे। उनके सेवानिवृत होने पर आज चौक थाना परिसर में एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में साथी पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दिया।
इस अवसर पर एसीपी दशाश्वमेघ ने कहा राज किशोर यादव एक मृदभाषी, विनम्र, कार्य सरकार के प्रति निष्ठावान एवं उच्चाधिकारीगणो के आदेशों का पालन करने में तत्पर रहने वाले उप निरीक्षक हैं। उन्होंने आम जनमानस के साथ सद्व्यवहार एवं उच्चकोटी की सेवा भावना से कार्य किया। हम उनके उज्जवल भविष्य की कमाना करते है।
इस अवसर पर एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश कुमार पाण्डेय और इस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा द्वारा राज किशोर यादव को फूल माला पहना कर रामायण एवं अन्य धार्मिक पुस्तके, अंगवस्त्र, मिष्ठान, छतरी, स्मृति चिन्ह एवं अन्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि “नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ से यही कामना है कि अपनी कृपा छाया सदैव इन पर बनाएं रखें तथा सपरिवार स्वस्थ रहें यही प्रभु से आराधना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…