तारिक खान
मैनपुरी: मैनपुर जनपद में ज़मीनी विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी को मंगलवार दोपहर में गोली मार पास के एक व्यक्ति ने गोली मार दिया था। गोली लगने से रिटायर्ड फौजी गम्भीर रूप से घायल हो घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना मैनपुरी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अगौथा की है। जहा रिटायर्ड फौजी मुरारी भदौरिया की ज़मींन है। इसी संपत्ति को लेकर मुरारी का पडोसी अजीत चौहान से विवाद हो रहा था। जिसमे विवाद के बीच अचानक अजीत का भाई रंजित असलहा लेकर आता है और मुरारी को नज़दीक से गोली मार दिया। गोली मुरारी के पेट में लगी और वह वही गिर कर तड़पने लगता।
मंगलवार की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मुरारी का एक व्यक्ति से विवाद हो रहा है। वह व्यक्ति आकर मुरारी को थप्पड़ मारता है और दोनों के बीच लिए हुवे लाठी की छीना झपटी शुरू हो जाती है। जिस व्यक्ति से विवाद हो रहा है वह अजीत चौहान बताया जा रहा है। इस दरमियाना वीडियो में महिलाओं की भी मारने के लिए उकसाने की आवाज़े आ रही है।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अचानक एक अन्य व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है। जिसका नाम रंजित बताया जा रहा है और रंजीत विवाद कर रहे अजीत का भाई बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि रंजित ने आते के साथ ही नज़दीक से मुरारी को गोली मार दिया और मुरारी वही ज़मींन पर गिर पड़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…