Crime

अतीक की पत्नी, बेटे अली और साबिर पर एक और मुक़दमा दर्ज

तौसीफ अहमद

प्रयागराज: उमेश पाल व दो पुलिस की हत्या घटना के बाद शातिर माफिया अतीक अहमद व उसके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। हत्या से सम्बन्धित एक और मुक़दमा थाना धूमनगंज में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त के बयान लेने के बाद आज दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा द्वारा अपराध पर नियंत्रण हेतु दिए गए निर्देश पर धूमनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्या एवं उनकी पुलिस टीम ने कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा शाइस्ता परवीन द्वारा दिए गए बैग को छुपाया गया था।इस अभियुक्त की निशादेही पर बरामद हुए सामानों में अली अहमद का फोटो लगे हुए दो आधार कार्ड भी थे, जिसमे एक अदद आधार कार्ड में मोहम्मद साबिर पुत्र मुन्ने सिद्धिकी का नाम है जिस पर अली अहमद पुत्र अतीक का फोटो लगा है।जो कूटरचित प्रतीत होता है।

इस पर पुलिस इस सम्बंध में शाइस्ता परवीन पत्नी अतीक अहमद, अली अहमद पुत्र अतीक अहमद, 3।मोहम्मद साबिर, 4। राकेश उर्फ नाकेश उर्फ लाला एवं 5।अन्य अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुक़दमा अपराध संख्या 175/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0दं0वि0 दिनांक 8/4/2023 को थाना धूमनगंज पर पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज के अनुसार इसकी विवेचना निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts