आदिल अहमद/ईदुल अमीन
डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्बन्ध में खुलासा करने वाली पोर्न स्टार स्टोर्मी डेनियल्स ने ट्रंप के लिए अपनी हमदर्दी दिखाते हुवे कहा है कि उन्हें भुगतान करने को लेकर डॉनल्ड ट्रंप को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। स्टॉर्मी डेनियल्स ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरे ख़िलाफ़ उनका अपराध उन्हें जेल में डालने के लायक है।” साथ ही उन्होंने कहा कि अगर अगली सुनावाई में उन्हें बयान देने के लिए बुलाया जाता है तो वो ज़रूर जाएंगी।
स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए पूर्व राष्ट्रपति पर 1,30,000 डॉलर भुगतान करने का आरोप है। इस आरोप में अधिकतम चार साल की जेल की सज़ा हो सकती है। कथित तौर पर अपने अफ़ेयर की बात सार्वजनिक न करने के लिए ये भुगतान ट्रंप ने कराया था। स्टोर्मी डेनियल्स ने बताया था कि वर्ष 2006 में ट्रंप ने उनको एक होटल में बुलाया था और उन दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध हुवे थे। वर्ष 2016 में जब उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों को यह खबर बेचने के लिए संपर्क किया तो ट्रंप ने उनको भुगतान कर मामले में खामोश रहने को कहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…