शाहीन बनारसी
वाराणसी: सपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ‘दादा’ आज प्रथम वाराणसी आगमन पर जनपद के उत्साही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका दिव्या स्वागत किया। इस क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन परिसर सपाइयो के ‘जय जय जय जय जय अखिलेश’ के सदा से गूंज उठा।
इस अवसर पर दादा का जुलूस इंगलीशिया लाईन, लहुराबीर, नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया होते हुए मदनपुरा, बंगाली टोला जाकर समाप्त हुआ। जुलूस समाप्ति के बाद दिलीप डे ‘दादा’ ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि सपा संघर्ष का दूसरा नाम है। आज सरकार डराने की सियासत करती है। मगर उनको नही पता कि हम सपाई डरते नही है। हम संघर्ष में अपना जीवन व्यतीत कर सकते है।
उन्होंने कहा कि लोहिया आन्दोलन इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। वर्ष 2024 में प्रदेश और देश की जनता सत्ता को सबक सिखायेगी। कमर तोडती महंगाई के नाम पर खामोश बैठे मोदी सरकार को हिला कर रख देगी। समाजवादी पार्टी के टीएमसी के साथ हुवे गठबंधन का ज़िक्र करते हुवे दिलीप डे ने कहा कि टीएमसी और हमारी विचारधारा समाजवाद की है। हम नफरत की सियासत को नकारते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…