तारिक़ खान
डेस्क: राज्यसभा के सदस्य कपिल सिब्बल ने आज प्रधानमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुवे कहा है कि गरीब और भी गरीब होता जा रहा है और अमीर और भी अमीर होता जा रहा है। कपिल सिब्बल प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर दिए गए बयान पर यह बात अपने ट्वीट पर कही है।
उन्होंने कहा था, ‘‘जबकि भाजपा की राजनीतिक संस्कृति प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज़्यादा हासिल करने के लिए जी-जान से खप जाना।’’
प्रधानमन्त्री के इस बयान पर कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुवे लिखा है कि ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जीती है और अक्षरश: इसका पालन करती है। जबकि तथ्य है- 1) 2012-2021 तक अर्जित धन का 40 प्रतिशत केवल एक प्रतिशत आबादी के पास गया। 2) 2022 में अडानी की संपत्ति में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 3) 64 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) निचले तबके से 50 प्रतिशत आया, जबकि केवल चार प्रतिशत शीर्ष 10 प्रतिशत ने अदा किया।’’ ट्वीट के अंत में कपिल सिब्बल ने लिखा है कि सिब्बल ने कहा, ‘‘अमीर और अमीर तथा ग़रीब और ग़रीब होता जा रहा है।’’
कपिल सिब्बल एनडीए सरकार की पहली और दूसरी पारी के दरमियान केंद्रीय मंत्री रहे है। उन्होंने अभी पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और उसके ही समर्थन से एक स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने हाल में अन्याय से लड़ने के मकसद से ‘इंसाफ’ नामक एक मंच शुरू किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…