Varanasi

वाराणसी: घर से नाराज़ होकर निकले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दिया जान

मो0 चाँद ‘बाबू’

वाराणसी: घर से नाराज़ होकर निकले युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया। मामला वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के सीवों बनवासी बस्ती का है जहाँ के निवासी रामचंद्र प्रसाद का पुत्र दीपक (20वर्ष) सोमवार की रात घर से किसी बात को लेकर नाराज था।

नाराजगी के चलते वह अचानक घर से निकल गया। युवक ने कादीपुर रेलवे स्टेशन और सारनाथ स्टेशन के बीच पर्वतपुर गांव के समीप मंगलवार की भोर वाराणसी से कादीपुर की तरफ जा रही ट्रेन के सामने कूद गया और अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। उसके पिता ने बताया कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं था। तीन भाइयों में छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts