ए0 जावेद
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के मह्मूरगंज इलाके में विगत वर्ष दिसंबर के अंत में बाइक सवार दो युवको को उलटी दिशा में आकर अपनी थार से कुचल कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी रसूखदार के पुत्र सृजन सिंह की ज़मानत अर्जी कल मंगलवार को खारिज हो गई है। ज़मानत पर सुनवाई अपर सत्र न्यायधीश डॉ0 अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हुई। जिसमें दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दिया।
इस दरमियान घायल आशुतोष तिवारी की माँ ने मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकरियो से गुहार लगाते हुवे रसूखदार के ऊपर कार्यवाही की मांग किया। कार्यवाही में भेलूपुर पुलिस द्वारा पूछताछ का क्रम चालू हुआ तो भेलूपुर थाने पर आरोपी पक्ष के तरफ से जमकर हंगामा भी हुआ। मामले में अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप और पुलिस पर लूट का भी प्रकरण दर्ज हुआ। काफी हंगामे के बाद पुलिस खुद भी इस मामले में आरोपी बन गई और भेलूपुर के थाना प्रभारी सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। दूसरी तरफ आशुतोष तिवारी और उसके मित्र को कार से कुचलने में आरोपी फरार थे। अदालत के आदेश पर कुर्की की कार्यवाही होनी थी। मगर इसी दरमियान सृजन सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…