ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के नई सडक इलाके के मशहूर ‘शकील चाय वाले’ का आज शाम लम्बी बिमारी के बाद इन्तेकाल हो गया है। वह 80 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे। उनका इलाज वाराणसी के खजुरी मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था।
मगर वक्त के साथ शकील मिया को उम्र के तकाज़े ने घेर लिया और वह बीमार रहने लगे। दूकान अभी भी उनके बेटो के हाथो गुलज़ार तो है। मगर रात में ‘बाबु’ के ज़रिये ही शकील मिया के हाथो का टेस्ट लोगो को आता है। फिर भी शकील मियाँ की बिमारी के वजह से अड़ी अब उस तरीके से नही लगती जैसे उनके बैठते वक्त लगती थी। स्थानीय कारोबारियों की माने तो लोहिया आन्दोलन में शकील मिया की अड़ी पर काफी लोहियावादियो का जमावड़ा लगता था।
पिछले लगभग तीन वर्षो से शकील मिया को बीमारी ने ऐसा घेर कर बिस्तर पर पटका की संघर्ष में ज़िन्दगी बसर करने वाले शकील मिया बिस्तर छोड़ ही नही सके। बिमारी के दो साल तक तो उन्होंने दूकान पर आमद अपनी चंद घंटो की ही सही बनाये रखा था। मगर पिछले एक साल से उनकी गद्दी पर उनका बेटा बाबु उनकी कमी को पूरा करने की कोशिश करता रहता है। बेटो ने पिता के इलाज में कोई कसर नही छोड़ी। मगर हयात ने इतना ही वक्त दिया था शकील मियाँ को। आज शनिवार की रात इशा के वक्त उनका इन्तेकाल हो गया। नमाज़-ए-जनाज़ा कल बाद नमाज़ जोहर मस्जिद अल-कुरैश में अदा होगी और मिटटी रहीम शाह बाबा की तकिया पर पड़ेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…