तारिक़ खान
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन हुआ है। बताते चले कि यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बहनोई डॉ0 अखलाक को शूटरो को संरक्षण देने के आरोप में मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अतीक का बेटा असद अहमद, बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर मेरठ आए थे।
अतीक के बहनोई पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूपी एसटीएफ का दावा है कि आरोपी ने उमेश पाल के हत्यारों को पनाह दी। उनकी आर्थिक मदद की। इसे यूपी एसटीएफ उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के रूप में देख रही है। यूपी एसटीएफ की टीम डॉ। अखलाक को गिरफ्तार करने के बाद वज्रवाहन में रखकर प्रयागराज रखकर रवाना हो गई है।
एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि पूरी छानबीन के बाद देर रात एसटीएफ ने दबिश देकर डॉ0 अखलाक को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर घंटों पूछताछ की। कई अहम जानकारियां हाथ लगने के बाद एसटीएफ की टीम डॉक्टर को अपने साथ लेकर प्रयागराज रवाना हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…