आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर नगर के बांसमंडी स्थित होजरी मार्किट ‘हमराज़’ में लगी आग में जहा कई सपने, कई अरमान और कई मेहनत जलकर ख़ाक हो गई। हर तरफ आंसू अपने सैलाब में सब कुछ डुबाने को बेताब था, सभी तरफ सब कुछ बर्बाद हो जाने की सिसकियाँ थी। इसी दरमियान सांस ले रही मौत के बीच में एक नही बल्कि 6 बेजुबानो की ज़िन्दगी थी। जिसके लिए पुलिस का मानवीय चेहरा देखने वाली आंखे ख़ुशी से नम हो गई।
उसको ऐसा करते डीसीपी कानपुर साउथ सलमान ताज पाटिल की नज़र पड़ गई। डीसीपी सलमान अपने उस कुतिया को देख कर उस बिल्डिंग में कुछ होने के शक से तुरंत वहा पहुचे। डीसीपी के पीछे पीछे उनके मातहत भी अन्दर दाखिल हुवे तो तो सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आग से बचते हुवे भवन के एक कोने में 6 बेजुबान पिल्ले (PUPPY) तड़प रहे थे। उनको तत्काल पुलिसकर्मियों ने नम तौलिया में बाँध कर उठाया और सभी को उठाकर बाहर निकाला। उनको पोछ कर देखा गया किसी को कोई क्षति नही हुई थी।
उसके बाद इन पपी को पुलिस कर्मियों के अगल बगल घूम रही उन बच्चो की माँ के साथ एक सुरक्षित जगह पर छोड़ा गया। जैसे ही बच्चे अपनी माँ के पास आये इनकी माँ ने उनको दुलार करना शुरू कर दिया। साथ ही जब छोड़ कर पुलिसकर्मी वापस आ रहे थे तो कुतिया उनको उन निगाहों से देख रही थी कि वह दिल से इनका आभार व्यक्त कर रही हो। इंसानियत के इस नजारे को देखकर सभी सभी की आंखें भर आई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…