शाहीन बनारसी
डेस्क: सिलेबस का बोझ कम करने के नाम पर NCERT के किताबो में देश की कई महान विभूतियों को हटाने का क्रम और उसको लेकर खड़ा होता सियासी विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। ‘द हिन्दू’ की एक रिपोर्ट के अनुसार अब NCERT ने 11वी के पोलिटिकल साइंस की किताब से मौलाना अबुल कमाल आज़ाद का चैप्टर हटा दिया है। इस समाचार के बाद सियासत गर्म हो गई है और इतिहास से छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पॉलिटिकल साइंस की नई किताब के पहले चैप्टर से संविधान सभा समिति की बैठकों में शामिल होने वाले सदस्यों में से मौलाना आजाद का नाम हटा दिया है। नए संशोधन के बाद अब उस लाइन को लिख गया गया है- “आमतौर पर, जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल या बी.आर. अम्बेडकर ने संविधान सभा की समितियों की अध्यक्षता की।
जबकि समितियों की अध्यक्षता करने में मौलाना अबुल कलाम आजाद का भी नाम था। इसका जिक्र पुरानी किताब में लिखा था, जिसमे “संविधान-क्यों और कैसे?” शीर्षक से एक पैराग्राफ था. उसमें लिखा था- संविधान सभा में अलग-अलग विषयों पर आठ प्रमुख समितियां थीं. आमतौर पर, जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल, मौलाना आजाद या आंबेडकर इन समितियों की अध्यक्षता करते थे। ये ऐसे लोग नहीं थे जो कई बातों पर एक-दूसरे से सहमत हों।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…