आफताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब से कुछ ही घंटो बाद अदालत में पेश होंगे। पोर्न स्टार प्रकरण में फंसे ट्रंप का राजनैतिक भविष्य भी अब से कुछ घंटो के बाद तय होगा। इस मामले में ट्रंप पर गिरफ़्तारी की तलवार भी लटक रही है। अदालत के सामने पेश होने से पहले ट्रंप के साथ सामान्य आरोपियों जैसी ही प्रक्रिया होगी, उनके चेहरे की तस्वीरे ली जायेगी, उनके फिंगर प्रिंट लिए जायेगे, इत्यादि।
पोर्न स्टार का दावा है कि इस बात की भनक ट्रंप की टीम को लग गई और उनके वकील माइकल कोहेन ने डेनियल्स को चुप्पी के बदले 1 लाख 30 हज़ार अमेरिकी डॉलर का पेमेंट कर दिया। ऐसे करना ग़ैर-क़ानूनी नहीं था। लेकिन जब ट्रंप ने कोहने को पैसे लौटाए तो इसे लीगल फ़ीस बताया। अभियोजकों का कहना है कि ये ट्रंप द्वारा बिज़नेस रिकॉर्ड्स में झूठ बोलना है, और ये न्यूयॉर्क के क़ानून के मुताबिक़ अपराध है।
अभियोजक ये भी कह सकते हैं कि इससे चुनाव कानून का भी उल्लंघन हुआ है क्योंकि कोहेन के ज़रिए डेनियल्स को पेमेंट करके वे वोटरों को ये नहीं जानने देना चाहते थे कि उनका कोई अफ़ेयर था। किसी अपराध को झूठे रिकॉर्ड के ज़रिए छिपाना एक घोर अपराध है। अमेरिकी क़ानून के मुताबिक फ़ेलनी (घोर अपराध) में एक साल से लेकर मौत की सज़ा तक हो सकती है। इस केस की कोई मिसाल नहीं है। अतीत में सियासतदानों के इस तरह अपराधों में कभी सज़ा नहीं हुई है। न्यूयॉर्क सिटी में डिस्ट्रिक एटॉर्नी कैथरीन क्रिश्चियन ने कहा, “ये केस भी मुश्किल ही लग रहा है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…