Varanasi

एसीसी सीमेंट के अधिकारियों ने आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को सौपे 50 ट्रैफिक बैरिकेड

ए0 जावेद

वाराणसी: शहर वाराणसी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की कवायद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लगातार करती आ रही है। वही इस काम में अपना सहयोग देते हुवे एसीसी सीमेंट ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को 50 बैरिकेड अज सौपे है।

एसीसी सीमेंट के एरिया सेल्स मैनेजर धीरज गोयल, मार्केटिंग ऑफिसर प्रियंका सिंह,  मार्केटिंग अधिकारी, बसंत खन्ना और कई अन्य कंपनी के अधिकारियों ने आज मंगलवार को यह सभी बैरिकेडों को दशाश्वमेध एसीपी अवधेश पांडेय को सौंपा।

साथ ही एसीसी टीम ने उम्मीद जताया है कि यह कदम वाराणसी की सड़कों पर रोज़ाना यात्रा करने वाले लोगो के बीच जागरूकता का एक संवेदनशील वातावरण बनाने में मदद करेगा। प्रियंका सिंह ने कहा कि वाराणसी में ट्रैफिक समस्या एक प्रमुख मुद्दा है और ये विशेष तैयार की गई बैरिकेड वाराणसी पुलिस को ट्रैफिक पर अधिक नियंत्रण प्राप्त करने में मदद करेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts