फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): तमाम प्रयासों के बावजूद सरकारी गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। खरीद बढ़ाने के लिए विपणन विभाग ने ग्राम पंचायतों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। विभाग को ज्यादा गेहूं की खरीदारी कराने वाले प्रधानों को विभाग सम्मानित करेगा।
एडीएम ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया कि ग्रामसभा स्तर पर गेहूँ खरीद में सक्रिय सहयोग देकर अधिकाधिक गेहूँ खरीद करायें। जिन ग्रामसभा के प्रधानों से यह सूचना मिलेगी कि ग्राम सभा में कृषकों के पास 100 रू. कु0 गेहूँ विक्रय के लिए उपलब्ध है तो उसकी खरीद सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी/ डिप्टी आरएमओ द्वारा ग्रामसभा में जाकर प्रक्रिया पालन कराते हुए तत्काल खरीद कराया जायेगा। जिस ग्राम प्रधान द्वारा सर्वाधिक गेहूँ सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कराया जायेगा, उनको खाद्य विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया जायेगा।
एडीएम ने बताया कि यदि कोई ग्राम पंचायत गेहूं खरीद के लिये खाद्य विभाग के अधीन एजेंसी बनने हेतु इच्छुक है तो प्रार्थना पत्र प्राप्त कर क्रय एजेंसी नामित किये जाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी। उक्त ग्राम पंचायत के सचिव को 02 दिवस में प्रशिक्षित किये जाने की कार्यवाही डिप्टी आरएमओ द्वारा पूर्ण करायी जायेगी। ग्राम पंचायत को एजेंसी नामित किये जाने पर उनके द्वारा किये गये खरीद को भा0 खा0 निगम को प्राप्त कराया जायेगा। ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी गेहूँ खरीद किये जाने पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि रु0 27/- प्रतिकुंतल देय होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…