शाहीन बनारसी (इनपुट-साहिल खान)
आगरा: तेज़ रफ़्तार के कहर ने मासूम बच्चो को अपनी आगोश में ले लिया। मामला उत्तर प्रदेश के जिले आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित गांव बास महापात मलेला का है जहाँ छह बच्चे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार कार बच्चो को टक्कर मार दी, जिसमें दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार सवार पांच लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…