National

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी है मतदान, स्वार में सपा का बड़ा आरोप, मतदाता को मतदान करने से रोक रहा है प्रशासन

तारिक़ खान

डेस्क: रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। दोनों ही सीटों पर मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी है। भारी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुँच रहे है। युवा, वृद्ध, महिला और दिव्यांग सभी मतदान को लेकर उत्साहित नज़र आ रहे है।

मिल रही जानकारी के अनुसार स्वार सीट से सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड से शिकायत की है। सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान दढ़ियाल के गांधी इंटर कालेज मतदान केंद्र पर जिलाधिकारी रामपुर से वोटरों को रोके जाने की शिकायत करतीं हुईं।

वही हो रहे मतदान के दरमियान मिर्जापुर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बुधवार को छानबे उपचुनाव के चलते मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वे बूथ संख्या 438 महोखर प्राथमिक विद्यालय पहुंची। वहां मतदान कार्मिकों से जानकारी प्राप्त की और उनको मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिया। बताते चले कि स्वार उप चुनाव में 11 बजे तक 18.4  प्रतिशत मतदान हो गया। जबकि छानबे सीट पर 11 बजे तक 19.16 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts