आफताब फारुकी
डेस्क: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर सलमान ख़ान को धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में एक छात्र के ख़िलाफ़ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, वो ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।
कुछ दिनों पहले सलमान ख़ान को ईमेल पर ये धमकी मिली थी कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार से मिलकर अपने मतभेद सुलझा लेने चाहिए। और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। मुंबई पुलिस ने हाल ही में सलमान ख़ान को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया था। उस लड़के पर आरोप था कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सलमान ख़ान को धमकी दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…