ए0 जावेद
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में आज उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एक घर में तीन शव बरामद हुए। शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि मुंशी घाट (दशाश्वमेध) स्थित एक मकान से तीन डेड बॉडी मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार दशाश्वमेध क्षेत्र के बंगाली टोला में जनार्दन तिवारी अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। जनार्दन घाट पर चाय बेचने का काम करते हैं और उनके दो बेटे इसी काम में सहयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि जनार्दन और उनके एक बेटे अश्विनी में आए दिन झगड़ा होता था। इन दिनों जनार्दन का नाती दीपू भी उनके घर आया हुआ था।
बताते चले चले कि जब बुधवार को जनार्दन के घर से कोई आहट ना आने पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी तो जब पुलिस आई तो जनार्दन, अश्वनी और दीपू मृत पड़े हुए थे। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। घटना की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…