तारिक़ खान
डेस्क: कहते है इश्क का भुत बड़ा ही खतरनाक होता है जो उतारे नहीं उतरता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है एक 70 साल के बुजुर्ग का, जो दूसरी औरत के इश्क में इस कदर मुब्तेला है कि आये दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। दरअसल, उसकी पत्नी निर्मला देवी ने चौकी में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है और कहा है कि उसकी उम्र 70 साल है। 42 साल पहले मुझसे शादी हुई थी। तब से सब ठीक-ठाक चल रहा था। अब उसका दिल 40 साल की दूसरी महिला पर आ गया है। उसके ऊपर मोहब्बत का भूत इस कदर हावी है कि आए दिन मुझसे मारपीट करने लगा है।
महिला ने कहा कि रामदरश के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे उसे चार दशक से अधिक हो चुका है। जवानी के दिनों में उनका मन नहीं भटका, लेकिन बुढ़ापे में वह किसी और से मोहब्बत करने लगा है। उसके टोकने पर वह आए दिन कमरे में बंद कर पीटता है। मंगलवार की रात वह नशे में घर आया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो मोमबत्ती से कई जगह दाग दिया। पीड़िता ने मंगलवार की रात को ही डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग आरोपी भाग गया था। हरनही चौकी प्रभारी अनीस सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…