आदिल अहमद
डेस्क: पेरू में ज़मीन से क़रीब 100 मीटर नीचे सोने की खदान में आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़, खनन कंपनी यानाक्विहुआ ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के हुई दुर्घटना के बाद कुल 175 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
स्थानीय सरकार ने एक बयान में कहा है कि खदान से नजदीकी पुलिस स्टेशन की दूरी 90 मिनट की है। इतना ही नहीं नजदीकी शहर भी खदान से कई किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि आपातकालीन बचाव अभियान को चलाने में मुश्किल आई।
पेरू दुनिया के सबसे बड़े सोने के उत्पादकों में से एक है, जो हर साल 100 टन से ज्यादा सोने का उत्पादन करता है। यह दुनिया के सालाना उत्पादन का चार प्रतिशत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…