संजय ठाकुर
डेस्क: मैसूर में मोदी सरकार की विदेश नीति पर बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत में प्रेस सबसे ज़्यादा अनियंत्रित है। प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंकिंग कमज़ोर होने को लेकर एस जयशंकर से सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान हमसे ज़्यादा स्वतंत्र है?
पिछले साल भारत इस लिस्ट में 150वें स्थान पर था। एक साल में भारत 11 पायदान नीचे गिरा है। प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के मुताबिक अब भारत पाकिस्तान से भी पीछे हो गया है। पाकिस्तान 150वें स्थान पर पहुंच गया है।
इस सूचकांक का आधार पांच श्रेणियां हैं, जिनमें किसी देश के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है, जैसे कि राजनीतिक व्यवस्था, आर्थिक हालात, कानूनी ढांचा, सामाजिक-सांस्कृतिक मानक और पत्रकारों की सुरक्षा। 3 मई को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रेस की आज़ादी ख़तरे में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…